Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

तापमान में गिरावट के कारण दांतों में बढ़ जाती दर्द और झनझनाहट

INT NEWS NETWORK 

---  दंत रोग विशेषज्ञ डा. रूपम कुमारी रूपम की सलाह, दर्द हो तो करा लें जांच 

आईएनटी टीम बेगूसराय:: ठंड के इस मौसम में अपने दांतों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर दांत दर्द हो और दर्द लंबे समय तक रहे तो अपने मन से दवा नहीं ले। दंत रोग विशेषज्ञ से  इलाज करावे। उषा डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर, बेगूसराय की दंत रोग विशेषज्ञ डा. रूपम कुमारी रूपम का सुझाव है कि दांतों में दर्द होने पर लापरवाही नहीं बरतें। डा रूपम ने बताया की ठंड के मौसम में दांतों की संवेदनशीलता, मुंह का सूखना और मसूड़ों की बीमारियां आम समस्या बन जाती हैं। तापमान में गिरावट के कारण दांतों में दर्द और झनझनाहट बढ़ जाती है। ठंड बढ़ने पर तापमान में बदलाव के कारण दांत फैलते और सिकुड़ते हैं, जिससे दांतों की ऊपरी परत में सूक्ष्म दरारें पड़ जाती हैं। यही दरारें दांतों में दर्द और संवेदनशीलता का प्रमुख कारण बनती हैं। इसके अलावा सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन होता है और लार का निर्माण कम हो जाता है। लार की कमी से मुंह में बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो मसूड़ों में संक्रमण और सूजन का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने सलाह दी कि सर्दियों में दांतों की देखभाल के लिए सेंसिटिव टूथपेस्ट और नरम व मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें। ठंडी हवा से बचाव के लिए गर्म कपड़े और स्कार्फ का उपयोग भी लाभदायक है। डा. रूपम ने कहा कि यदि दांतों में दर्द अधिक हो या लंबे समय तक बना रहे, तो लापरवाही न करें और तुरंत दंत चिकित्सक से परामर्श लें। सही देखभाल और सावधानियों से सर्दियों में दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है और दर्द से बचा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments