INT NEWS NETWORK
काठमांडू:: नेपाल का आम चुनाव इस बार यहां की राजनीति में एक नया समीकरण बनाएगा। नेपाल में बीते कई वर्षों से तीन पार्टियों के दबदबे वाली गठबंधन सरकारों का आना-जाना लगा रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (CPN UML), नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी CPN (माओइस्ट सेंटर) और सेंट्रिस्ट नेपाली कांग्रेस का नेपाली राजनीति पर दबदबा रहा है। हालांकि इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। इन सब के बीच नेपाल के तराई इलाकों में मधेशी दलों का भी प्रभाव रहा है। लंबे समय से नेपाल की राजनीति में दो बुजुर्ग नेता और दो युवा नेता के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर मुकाबला है। जनता का मूड क्या है यह दो दिन बाद पता चल जाएगा। लेकिन जो भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। उनका नेपाल के लोकतंत्र में अपना अपना योगदान रहा है। जेन जेड के युवाओं ने आठ और नौ सितंबर को विरोध प्रदर्शन किया था जिसके कारण नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) अध्यक्ष प्रधानमंत्री ओली अपदस्थ हो गए थे। ओली के अपदस्थ होने के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 12 सितंबर को प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया और सुशीला कार्की को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया । उसके बाद यह चुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 10,967 मतदान बूथ और 23,112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में 65 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री पद के यह है प्रमुख दावेदार::
-कांग्रेस के राष्ट्रीय सुप्रीमो गगन थापा
गगन थापा 1976 में जन्मे थापा किशोरावस्था में ही राजनीति की ओर आकर्षित हो गए थे।नेपाल चुनाव में मध्यमार्गी नेपाली कांग्रेस पार्टी के गगन थापा भी बड़े नामों में शुमार हैं।
वे 1990 में तत्कालीन पूर्ण राजशाही के खिलाफ हुए लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने नेपाली कांग्रेस से जुड़े छात्र आंदोलन के जरिए अपनी पहचान बनाई और 2006 के जनआंदोलन में प्रमुख चेहरा बने, जिसने राजा को सत्ता छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सड़क पर हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। बाद में वे संसद के सबसे युवा सदस्यों में से एक के रूप में चुने गए। तब से वे कई बार सांसद रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।
थापा ने जनवरी में पार्टी के भीतर विद्रोह का नेतृत्व किया और नेपाल की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक रूप से प्रभावशाली पार्टी नेपाली कांग्रेस के प्रमुख चुने गए। अपने पार्टी के युवा चेहरा बनकर सामने आए और राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान मिल गई। पार्टी इन्हें प्रधानमंत्री के रूप में इस चुनाव में प्रोजेक्ट की है।
काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह सेंट्रलिस्ट राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री पद की रेस में है। 1990 में काठमांडू में जन्मे बालेंद्र नेपाल के दस साल लंबे माओवादी सिविल व के दौरान एक स्कूली छात्र थे। वह हिप-हाप आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। इनके गाने भ्रष्टाचार और गैर-बराबरी के खिलाफ थे।सिविल इंजीनियर रहे है। यह सबसे पहले म्यूजिक के जरिए देश भर में अपना नाम कमाया। अपनी इस आनलाइन लोकप्रियता को उन्होंने 2022 में एक चौंकाने वाली राजनीतिक जीत में बदल दिया। वह काठमांडू के पहले निर्दलीय मेयर चुने गए। शाह ने टैक्स चोरी, ट्रैफिक जाम और कचरे के गलत मैनेजमेंट के खिलाफ कैंपेन चलाकर एक साफ और अक्सर टकराव वाले सुधारक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दिसंबर में, शाह सेंट्रलिस्ट राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हो गए और खुद को राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए तैयार किया।
---केपी शर्मा ओली ::कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल–यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट के प्रमुख है। शीर्ष पद यानी प्रधानमंत्री पद के लिए मैदान में हैं। युवा आंदोलन के कारण करीब छह महीने पहले उन्हें सत्ता से हटाना पड़ा।
वह चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। लगभग छह दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। वे किशोरावस्था में ही भूमिगत कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ गए थे और 1973 में राजशाही के खिलाफ अभियान चलाने के कारण गिरफ्तार किए गए। उन्होंने 14 साल जेल में बिताए, जिनमें से चार साल एकांत कारावास में थे। बाद में वे पार्टी की सीढ़ियां चढ़ते हुए 2015 में प्रधानमंत्री बने और नेपाल की अस्थिर संसदीय राजनीति के बीच कई बार सत्ता में लौटे।
-- नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल
प्रधानमंत्री पद के दावेदारी में शामिल है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल और यह दोनों लोग साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।तीन बार के प्रधानमंत्री, पुष्प कमल दहल नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। दहल 2006 में मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स में आने से पहले एक दशक तक माओवादी बगावत लीड कर चुके हैं। और देश के बड़े नेताओं में शामिल हैं।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
0 Comments