Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बच्चों को संस्कार के साथ शिक्षा से जोड़ें, तभी मजबूत होगा सनातन समाज :: अश्विनी चौबे

 INT NEWS NETWORK 

— परशुराम सनातन संघ ने कराया 31 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार

---आजीवन मांस मदिरा का सेवन नहीं करने का दिलाया संकल्प 

सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार बेहतर पहल :: डॉ राजू कुमार सिंह 

----शिक्षा संस्कार ही पहचान हर सुख -दुख में साथ ::अमरेंद्र पांडेय

आईएनटी न्यूज़ नेटवर्क 

पारु : परशुराम सनातन संघ की ओर से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। सरमस्तपुर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 31 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार सनातन परंपरा का एक प्रमुख संस्कार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को संस्कार के साथ-साथ शिक्षा से भी जोड़ें। बच्चे शिक्षित होंगे तभी संस्कारित बनेंगे, और जब वे शिक्षित व संस्कारित होंगे, तभी सनातन समाज मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि छठी से लेकर श्राद्ध तक के संस्कार सनातन की पहचान हैं। सनातन बचेगा तभी पृथ्वी बचेगी, इसलिए इसे संरक्षित रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है।

पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में पूर्व विधायक नीतिश्वर प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके प्रयासों और ग्रामीणों के सहयोग से यह स्थल आज तीर्थस्थल के रूप में विकसित हुआ है। यज्ञोपवीत संस्कार आचार्य पंडित सुनेता तिवारी के नेतृत्व में 21 पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंडित सच्चिदानंद पाठक ने की। साहेबगंज विधानसभा डा राजू कुमार सिंह राजू ने कहा कि सामूहिक उपनयन संस्कार एक बेहतर पहल है। इस आयोजन को निरंतर करने की जरूरत है। कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने कहा की यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है जो रहेगा यही का यही धरा रह जाएगा । संघ के अध्यक्ष ने कहा कि

इस संघ में उस बच्चे का उपनयन हो पता है जिसके परिवार यह शपथ लेते हैं कि आजीवन मांस मदिरा का सेवन नहीं करूंगा। 

इस मौके पर चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे, अखंड भारत पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पंडित हरि शंकर पाठक,  जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा,‌परशुराम सनातन  संघ के मदनमोहन पाठक,धनंजय पांडेय, आचार्य  सोनू पांडेय , विपुल ओझा,मिथिलेश तिवारी, सत्य प्रकाश पाठक, मुखिया संजय सिंह, मुखिया अजय रस्तोगी,समाजसेवी राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे।





Post a Comment

0 Comments