Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मरण दिवस पर गोष्ठी का होगा आयोजन

  INT NEWS NETWORK 

---दस अगस्त को होंगा आयोजन, उनकी जीवनी पर होगी चर्चा 

आईएनटी न्यूज़ नेटवर्क मुजफ्फरपुर:::बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मृति मंच की बैठक हुई। अध्यक्षता समाजवादी नेता तेज नारायण झा‌ उर्फ तेजू  भाई तथा मंच संचालन संयोजक अशोक झा मीनापुर ने की।पड़ाव पोखर में स्वतंत्रता सेनानी के प्रपौत्र समाजसेवी ओमप्रकाश झा के आवास पर मंच की बैठक हुई। जिसमें बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मृति मंच  की ओर से स्मृति दिवस मनाने का‌ निर्णय लिया गया।

समाजसेवी भूषण झा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी की याद में अगस्त क्रांति के अवसर पर 10 अगस्त को स्मरण दिवस मनाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव था कि भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें उनके जीवनी पर चर्चा की। जाएगी।मंच ‌के संयोजक अशोक झा  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर  की जनसभा में स्वतंत्रता सेनानी सहदेव झा का नाम लेकर श्रद्धांजलि दी ।  अब मंच उनके योगदान को लेकर  राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दस अगस्त में करेगा।‌ उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा लगाने की पहल की जाएगी। सभी राजनीतिक दलों से मांग किया गया कि वह अपने चुनावी एजेंडा में महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा विधानसभा ,विधान परिषद व राज्यसभा, लोकसभा के अंदर लगाने का वादा करे। इसके साथ स्कूलों में उनकी जीवनी को पढ़ाया जाए। संयोजक ने बताया कि उनकी जयंती पर बीस अक्टूबर को स्वतंत्रा  सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में मीनापुर थाना पर तिरंगा फहराने की ऐतिहासिक घटना में सहदेव झा ने  नेतृत्व किया उनकी प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान अंग्रेजों की गोली से बांगूर सहनी शहीद हुए और कई लोग घायल हुए। सहदेव झा स्वयं भी घायल हुए।

आंदोलनकारियों ने थानेदार लुईस वालर को थाना परिसर में जिंदा जला दिया, जिसकी गूंज ब्रिटिश संसद तक पहुँची। उसी केस में जुब्बा सहनी को फांसी दी गई और सहदेव झा सहित दर्जनों को कठोर जेलयात्रा झेलनी पड़ी।15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ, तो राजनीतिक कैदियों की रिहाई के साथ सहदेव झा बाहर आए। मालूम हो कि उनका जन्म 20 अक्टूबर 1874 और  20 दिसंबर 1982 को उनका निधन हुआ। 

 बैठक में चाणक्य विद्यापीठ  सोसाइटी के संरक्षक मनमन त्रिवेदी, समाजसेवी ओमप्रकाश झा, लोजपा नेता काशीनाथ झा, मनोरंजन झा, नितेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments