INT NEWS NETWORK
--नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव 2082 शांतिपूर्ण संपन्न
-- 6 हजार 541 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटी में बंद
---आम चुनाव में 275 सीटों के लिए हुआ मतदान , शांतिपूर्ण चुनाव
आईएनटी न्यूज़ नेटवर्क काठमांडू
इस चुनाव में प्रत्यक्ष प्रणाली के तहत 165 और समानुपातिक प्रणाली के तहत 110 सीटों सहित कुल 275 सीटों के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ।चुनाव में देशभर में 1 करोड़ 89 लाख से अधिक मतदाताओं ने 6 हजार 541 उम्मीदवार को मत दिया। जानकारी के अनुसार प्रत्यक्ष प्रणाली में 3 हजार 17 पुरुष, 388 महिला और एक अन्य सहित कुल 3 हजार 406 उम्मीदवार चुनावी प्रतिस्पर्धा में है। इसी प्रकार समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली में 1 हजार 363 पुरुष और 1 हजार 772 महिला सहित कुल 3 हजार 135 उम्मीदवार मैदान में है। प्रतिनिधि सभा चुनाव 2082 गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुआ। हालांकि जो मतदाता शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र की लाइन में खड़े थे, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी गई।
इस चुनाव में प्रत्यक्ष प्रणाली के तहत 165 और समानुपातिक प्रणाली के तहत 110 सीटों सहित कुल 275 सीटों के लिए 6 हजार 541 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ प्रतिनिधि सभा चुनाव–2082 का मतदान शाम 5 बजे संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक जो मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुके थे, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी गई। लेकिन निर्धारित समय 5 बजे तक जो लोग लाइन में नहीं लग पाए, वे मतदान नहीं कर सके। निर्वाचन आयोग ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नेपाल के प्रधानमंत्री सुशीला कार्गो सहित सभी प्रमुख दलों के प्रमुखों ने मतदान किया।




0 Comments