Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली से पहले मिलेगी सैलरी

 INT NEWS NETWORK 

INT TEAM :  बिहार विधान परिषद में आज विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस विधेयक को पेश किया था। सरकार की तरफ से उत्तर देते हुए बिजेंद्र यादव ने घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को होली के पहले ही फरवरी महीने का वेतन मिल जाएगा।विपक्ष की ओर से लगातार यह बयान दिया जा रहा है कि नीतीश सरकार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। खजाना खाली हो गया है।इस पर भी बोलते हुए बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, ''हमारी माली हालात पूरी तरह से ठीक है. किसी को भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं है। विपक्षी नेताओं के लगातार सरकार का खजाना खाली होने की बात कहे जाने पर विजेंद्र यादव तंज कसते हुए कहा, मेरी कोशिश होगी कि विपक्ष के सदस्यों को होली के पहले वेतन नहीं मिले।

Post a Comment

0 Comments