Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुजफ्फरपुर में एक संस्थान का नाम पंडित सहदेव झा के नाम पर हो सतीश चंद्र दुबे

 INT NEWS NETWORK 

---महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार विभूति पंडित स्मरण दिवस समारोह  सम्पन्न 

-- बीआरएबीयू राजनीतिक विभाग स्वतंत्रता सेनानी सहदेव झा पर करेगा शोध

चंदन कुमार मुख्य संवाददाता आईएनटी,मुजफ्फरपुर।  बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मृति मंच के बैनर तले पं. सहदेव झा स्मरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया।ब्रह्मपुरा चौक स्थित होटल विनायक इंटरनेशनल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने की, जबकि मंच संचालन अशोक झा एवं कुंदन शांडिल्य ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दीप प्रज्वलित कर और पं. सहदेव झा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर में आयोजित अपने मंच से स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा को नमन करते हुए अपना अभिभाषण शुरू किया था। इसके बाद यह गुमनाम नाम देश स्तर पर चर्चित हो गया। यह जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं किसी धर्म का विरोधी नहीं हूं, लेकिन अपने धर्म से मोहब्बत करता हूं। आजादी किसी एक व्यक्ति से नहीं मिली, बल्कि सभी क्रांतिकारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पं. सहदेव झा की मूर्ति किसी सरकारी संस्थान, पार्क या सरकारी कार्यालय परिसर में स्थापित की जानी चाहिए। इसके लिए आयोजन समिति के सदस्य जिलाधिकारी से मिलकर प्रस्ताव दें और स्थानीय विधायक व विधान पार्षद इसे सदन में उठाएं। मैं भी इस प्रस्ताव को अपने सदन में रखने का कार्य करूंगा। सहदेव झा के योगदान पर वेब सीरीज भी बननी चाहिए। जिला मुख्यालय के किसी सरकारी स्थल या संस्थान का नाम पं. सहदेव झा के नाम पर रखा जाए।

बिहार विश्वविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. डा. नीलम पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को इस विषय पर शोध करने और सेमिनार आयोजित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि उनकी प्रतिमा स्थापित करने की पहल होगी।पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि सहदेव झा केवल एक समाज के नहीं, बल्कि सर्व समाज के पूजनीय हैं।कार्यक्रम में विषय प्रवेश स्वतंत्रता सेनानी के नाती व वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र झा ने कराया और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण सहदेव झा के प्रपौत्र प्रो ओमप्रकाश झा और तेजनारायण झा तेजू भाई ने दिया।

केंद्रीय मंत्री ने सहदेव झा के परिवारजन को किया सम्मानित::

समारोह में केंद्रीय मंत्री ने सहदेव झा के पौत्र परमानन्द झा,पौत्र शैलेन्द्र झा,  भतीजा श्रीकांत झा, ललन झा,अवध बिहारी झा, नागेन्द्र झा,प्रपौत्र प्रो ओमप्रकाश झा को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।

यह अतिथियों ने रखी अपनी बात ::

इस अवसर पर वक्ताओं में शंभूनाथ चौबे, पंडित भूषण झा, पंडित अखिलेश नारायण त्रिवेदी उर्फ मनमान त्रिवेदी, कुंदन शांडिल्य, संकेत मिश्रा, काशीनाथ झा, परशुराम पाठक, महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार, श्रीकांत झा, परमानंद झा, शैलेन्द्र झा, अभिषेक कुमार झा ‘मनोरंजन’, अभय पांडे, अजय चौधरी, भोला चौधरी, पी.एन. सिंह आज़ाद, पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे के पुत्र भाजपा नेता सत्यम दुबे, ब्राह्मण-भूमिहार समन्वय समिति के संयोजक रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, मुखिया मुन्ना झा, पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने सहदेव झा के योगदान पर चर्चा की। मौके पर सैकड़ों समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments