Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय परिसर में 26 को यज्ञोपवित महोत्सव

 INT NEWS NETWORK 

मुजफ्फरपुर : चाणक्य विद्यापति सोसायटी का यज्ञोपवित संस्कार महोत्सव का आयोजन इस बार धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय रामबाग में संपन्न हाेगा। बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में सोसायटी की बैठक में स्थल चयन व तैयारी की समीक्षा की गई। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि इस साल 26 फरवरी को 14वां यज्ञोपवित महोत्सव होगा। इसके लिए 101 बरूआ का अबतक निबंधन हो गया है।

उन्होंने कहा कि यज्ञोपवित में आने वाले बरूआ उसके परिजन को ठहरने, भोजन का प्रबंधन सोसायटी कर रहा है। 51 आचार्य संस्कार करायेंगे।   कार्यक्रम के संयोजक पं. शंभूनाथ चौबे ने कहा कि यहां पर कोई भी सनातनी अगर अपने बच्चे को यज्ञोपवित कराना चाहता हैं तो वह यहां पर आकर निबंधन करा सकते है। इस मौके पर पंडित नवल किशोर मिश्र,पंडित शंभूनाथ मिश्र, संगठन मंत्री पंडित अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पंडित मनोज ठाकुर, पप्पू झा, उदय झा, स्नेह कुमार झा पिंकु अशोक झा संकेत मिश्रा आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments