Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सुपरप्लम विदेश भेजेगी मुजफ्फरपुर की लीची, किसान को मिलेगा बाजार

  INT NEWS NETWORK 

मुजफ्फरपुर की लीची यूरोप, दुबई और कनाडा के बाजार में जाएगी 

--लीची उत्पादक किसानों के साथ संवाद, पहले से बुकिंग करा रहे किसान 

---सुपरपल्म किसानों के बाजार के साथ उनके बाग के प्रबंधन का भी रख रहा ख्याल,‌ हर स्तर पर मदद

आईएनटी रिपोर्टर, मुजफ्फरपुर::

लीची मंजर के साथ किसानों को बेहतर बाजार मिले इसका प्रबंध करने में सुपरपल्म जुट गई हैं। देश की प्रसिद्ध फल सब्जी निर्यातक कंपनी सुपर प्लम के प्रतिनिधि और किसानों के बीच लीची ही को लेकर बैठक हुई।इस बार  लीची यूरोप, दुबई और कनाडा बाजार में हवाई व समुद्री मार्ग से भेजने की तैयारी है। इसके लिए बंदरा में 35 35 टन क्षमता के दो पैक हाउस बनाए जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर बंदरा में आयोजित बिजनेस मीट में आए लीची क्ष उत्पादक किसानों ने कहा कि सुपरपल्म के आने के बाद किसानों को बाजार की चिंता खत्म हो गई है। समय पर प्रबंधन और उत्पाद के बेहतर दाम भी मिल‌ रहे हैं।  किसानों ने कहा कि यहां सुपरप्लम के काम शुरू करने से पहले, किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही थी और न ही वे इसे राज्य के बाहर सही तरीक़े से भेज पा रहे थे, लेकिन अब लीची सड़क के रास्ते सभी इलाकों में पहुंच रही है, जिसमें कटाई के बाद कोल्ड चेन और डिजिटली मैनेज्ड सप्लाई चेन के साथ नया इंटरवेंशन है। कंपनी की लीडिंग टेक्नोलॉजी इंटरवेंशन से न सिर्फ़ किसानों को फ़ायदा हुआ, बल्कि  लीची की मार्केटिंग भी हो रही है, जिससे दूसरी कंपनियां किसानों के साथ काम करने के लिए अट्रैक्ट हो रही हैं । किसान अपनी लीची को बेहतर कीमतों पर बेच पा रहे हैं।कंपनी के सीनियर डायरेक्टर प्रोक्योरमेंट डा अरविंद कुमार ने किसानों की निरंतरता, विश्वास और वर्षों से दिए जा रहे सहयोग की सराहना की  इसके साथ ही फलों की बेहतर गुणवत्ता, खेती की आधुनिक तकनीकों (एग्रोनामी), कटाई के बाद की प्रक्रिया कोल्ड चेन और डिजिटल सप्लाई चेन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। किसानों को कंपनी की कार्यप्रणाली  और एक्सपोर्ट मानकों के बारे में भी बताया गया। उन किसानों को सम्मानित भी किया जो लंबे समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। डा अरविंद ने बताया  कि यूरोपीय देशों में निर्यात के लिए लीची फार्म के ग्लोबल गैप  सर्टिफिकेट में निवेश किया है।  बेहतर उत्पाद गुणवत्ता के लिए खेत स्तर पर काम शुरू किया गया है। किसानों को कीटनाशकों के उपयोग को कम करने की सलाह दी जा रही है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ रहा है। बेहतर फलन हो रहा है।

बिहार की लीची यूरोप, दुबई और कनाडा जैसे अलग-अलग देशों में एक्सपोर्ट हो रही है। पिछले साल सुपरप्लम ने पहली बार समुद्र के रास्ते दुबई लीची भेजी थी, जिसे वहां पहुंचने में 15 दिन लगें और यह बहुत अच्छी क्वालिटी की पहुची और इस साल एक्सपोर्ट के लिए बहुत बड़ी योजना है। यह किसानों के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है कि वे अलग-अलग राज्यों में कोल्ड चेन में लीची भेजें और प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ बढ़ाकर एक्सपोर्ट करें। इस साल कंपनी वाल्यूम को तीन गुना करने और भविष्य की डिमांड को पूरा करने के लिए किसानों का बेस बढ़ाने का भी टारगेट रख रही है।

हेड इंजीनियरिंग एंड डेवलपमेंट

बसंत झा ने  किसानों को बताया कि कंपनी से जुड़े किसानों को अपना प्रोडक्शन कंपनी के साथ पहले से बुक करने का बहुत फायदा है। उन्हें लीची कहां बेचनी है, इसकी कोई चिंता नहीं है। कंपनी बिहार से लीची के साथ आम भी खरीदती है और किसानों को बेहतर कीमत का फायदा देती है। बताया कि सुपरप्लम पिछले छह सालों से लीची  वाले सभी राज्यों में काम कर रही है। खासकर जीआई टैग वाली मुजफ्फरपुर की स्वादिष्ट लीची का स्वाद देश के कई राज्यों और बिदेशों में कनाडा, यूरोप और यूएई जैसे कई देशों में फैला रही है।

किसानों को तकनीकी में किया जा रहा सहयोग::: बसंत झा ने कहा कि सुपरप्लम न सिर्फ मुजफ्फरपुर की लीची को खेती के लेवल (एग्रोनामी) पर नई टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करके और कटाई के बाद पहले से बेचकर दूर-दराज के मार्केट में पहुंचा रही है, बल्कि शेल्फ लाइफ बढ़ाने और बर्बादी को भी काफी कम करने के दिशा में काम कर रही है।  कंपनी के टेक्निकल लोग मुजफ्फरपुर में किसानों के साथ मिलकर लीची का प्रोडक्शन और क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कंपनी ने किसानों को सुरक्षित पेस्टिसाइड और दूसरे इको-फ्रेंडली तरीकों से पेस्टिसाइड का इस्तेमाल कम करने के तरीके बताए। कंपनी से जुड़े किसान उनसे 100  प्रतिशत प्रोडक्ट खरीदने के लिए तैयार हैं। कंपनी पेमेंट और कीमत तय करने में पूरी ट्रांसपेरेंसी दे रही है। डिजिटल मोड, कटाई से पहले कीमत की जानकारी, खेत पर खरीदने का साल्यूशन और बाज़ार के मुकाबले ज़्यादा कीमत, किसानों के लिए एक्स्ट्रा फ़ायदे हैं।बेठक में कंपनी के  सीनियर डायरेक्टर प्रोक्योरमेंट डा अरविंद कुमारहेड इंजीनियरिंग एंड डेवलपमेंट

बसंत झा,असिस्टेंट मैनेजर प्रोक्योरमेंट कुमारी सत्या,सीनियर एग्जीक्यूटिव प्रोक्योरमें पप्पू कुमार,किसान प्रतिनिधि बिहार लीची ग्रोवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह,वीरेंद्र महतो,केशव नंदन,नरेश कुमार,कोशलिंद्र ठाकुर,भोला ठाकुर,मोहम्मद आलम,संतोष कुमार आदि किसान शामिल रहे। ‌

Post a Comment

0 Comments