Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव 26‌ फरवरी को

 INT NEWS NETWORK 

---चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की बैठक में लिया गया निर्णय 

मुजफ्फरपुर:: चाणक्य विद्यापति सोसाइटी सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु 26 फरवरी 2026 को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव आयोजित करेगा। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की बैठक में  निर्णय लिया गया। महोत्सव के संयोजक पंडित शंभूनाथ चौबे व सह संयोजक पंडित भुवनेश्वर झा को बनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि  यज्ञोपवीत महोत्सव का उद्देश्य सनातन समाज में लुप्त हो रही परंपराओं को जीवित रखना और नई पीढ़ी को संस्कारित करना है। इस महोत्सव में सैकड़ों बटुक (बच्चे) एक साथ जनेऊ  धारण करेंगे। यह आयोजन पारंपरिक मटकोर पूजा के साथ शुरू होकर, वेद मंत्रोच्चारण और बटुकों के वैदिक संस्कारों के साथ संपन्न होगा। बताया कि इस बार यह 14वां आयोजन हो रहा है। हर साल इस आयोजन में  300 से 500 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार किया जाता है। यज्ञोपवीत संस्कार के लिए बनारस और नेपाल सहित विभिन्न स्थानों से बटुक व विद्वान आचार्यों शामिल होंगे। 51 आचार्य इस महोत्सव को संपन्न कराएंगे आयोजन में समाज के सनातन समाज की माहिती भागीदारी होगी। 

यज्ञोपवीत संस्कार का निबंध समिति के प्रधान कार्यालय मालीघाट व बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर परिसर में शुरू हो गया है। महोत्सव समिति के संयोजक पंडित शंभूनाथ चौबे ने कहा की भारतीय संस्कृति में 16 संस्कार का वर्णन किया गया है। इसमें यझोपवित संस्कार भी एक है।  सनातनी को यज्ञोपवीत धारण करना चाहिए। सोसाइटी समाज के वैसे सनातनी को खोज करेगी जो यज्ञोपवीत धारण करना चाहते हैं। उनकोपवित संस्कार कराया जाएगा। समिति की ओर से आयोजित बैठक मे पंडित तेजनारायण झा, पंडित साकेत रमन पांडेय ,पंडित नवल किशोर मिश्रा, ओमप्रकाश झा, पंडित अभय चौधरी, पंडित सहदेव झा स्मृति मंच के संयोजक पंडित अशोक झा,मीनापुर, पं.अशोक कुमार झा पं.सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,  पं. हरिशंकर पाठक पं.स्नेह कुमार झा, पं.नवीन झा पं.सोनू मिश्रा आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments