Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

 INT NEWS NETWORK 

---स्मरण दिवस पर उठी जोरदार मांग, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा प्रधानमंत्री से रखेंगे प्रस्ताव

चंदन कुमार मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर ::: बिहार विभूति  महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मरण दिवस पर उन्हें भारत रत्न सम्मान देने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

केंद्रीय कोयला एवं खान‌ राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि वे इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अवगत कराएंगे। उन्होंने आयोजन समिति से आग्रह किया कि पारित प्रस्ताव की प्रति जिलाधिकारी, स्थानीय सांसद, विधायक को भी सौंपी जाए और उनसे भी इस पर सरकार एवं विभाग को पत्र भेजने का अनुरोध किया जाए।

स्मरण दिवस में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व एमएलसी राजकिशोर कुशवाहा, महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। इन नेताओं ने कहा कि वे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री को मिलकर या पत्र के माध्यम से इस मांग से अवगत कराएंगे।

अतिथियों ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में पंडित सहदेव झा के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न सम्मान से विभूषित किया जाना चाहिए।

आयोजन समिति में शामिल

बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मृति मंच के संरक्षक एवं चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक, संयोजक अशोक कुमार झा (मीनापुर), प्रो. ओमप्रकाश झा, लोजपा (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ झा, छात्र हम के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा, जिला बीस सूत्री समिति के सदस्य एवं जदयू नेता कुंदन शांडिल्य ने कहा कि आयोजन समिति का शिष्टमंडल एक सप्ताह के भीतर स्मरण दिवस में पारित प्रस्ताव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।

स्मरण दिवस पर पारित प्रस्ताव:


-- बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

--- उनकी प्रतिमा नगर निगम, विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा और मीनापुर प्रखंड मुख्यालय में स्थापित की जाए।

--- उनकी जीवनी को बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

--- सरकारी स्तर पर उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि मनाई जाए।

----. उनके गांव में घोषित शिलापट्ट योजना को तुरंत पूरा किया जाए और शिलापट्ट स्थापित हो।

--- उनके गृह प्रखंड मीनापुर को आदर्श झारखंड के रूप में सरकार चयनित करें व उसे विकसित किया जाए।


Post a Comment

0 Comments