Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Crime कांटी में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम News

एएनटी न्यूज़ नेटवर्क, कांटी/मड़वन(मुज़फ़्फ़रपुर)



कांटी/मड़वन। काँटी थाना क्षेत्र के विष्णुदतपुर व रुसलूपुर मठ के समीप बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक मजदूर की हत्या कर दिया। मृतक की पहचान विष्णुदतपुर वार्ड 3 के उपेंद्र महतो के 30 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। वह रात्रि करीब 9 बजे शहर से काम कर वापस अपने बाइक से लौट रहा था इसी बीच अपराधियो ने गोली मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गया। जहाँ घटना हुई है वह सुनसान जगह है। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। अपराधियो ने फायरिंग करते हुए फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। जहाँ ग्रामीण की भीड़ जुट गई। वही इसकी सूचना काँटी पुलिस को दिया। गोली पीछे से गर्दन के नीचे मारी गयी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



 सूचना पर काँटी पुलिस ने पहुँच लोगो को समझाया बुझाया। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगो में आक्रोश व्याप्त हैं। उनका कहना है कि यहाँ आये दिन स्मैकियर व जुआरियो का अड्डा रहता है। पुलिस द्वारा रात्रि गस्ती नही की जाती है। पुलिस इधर देखने तक नही आती है।

Post a Comment

0 Comments