Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Muzaffarpur : विधानसभा मार्च के दौरान हुई लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान News

 


9 अगस्त तक जिले में चलेगा अभियान, राज्यपाल को भेजा जाएगा

उषा कुमारी, मुज़फ़्फ़रपुर

मुजफ्फरपुर : विगत 13 जुलाई को बिहार विधानसभा मार्च के दौरान पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाई गई थी, जिसमें सांसद-विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता जख्मी हुए थे. इस दौरान एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गई थी। इस घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की है। इस अभियान को मंडल स्तर तक ले जाने की योजना है। इसके तहत लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मीठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने इस अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है।  अब यहां लाठी और गोली का राज कायम है। अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका हिसाब मांगने पर सरकार लाठियों से पिटवाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि "महागठबंधन की निरंकुश और जनविरोधी सरकार के खिलाफ आज से जिले में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां चली थी, बिहार की महागठबंधन सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बर तरीके से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सहित आम लोगों पर लाठियां बरसाई थी । बिहार की निरंकुश सरकार में पुलिस ने जिस बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया था आजादी के बाद देश में ऐसी घटना नहीं हुई थी। कहा कि निश्चित रूप से आजादी के अमृत काल में लाठी चार्ज की घटना ने ब्रिटिश हुकूमत की बर्बरता का स्मरण कराया है। बिहार सरकार के एक-एक लाठी का जबाव 2024 में अब जनता देगी। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा कि बिहार की निरंकुश शासन के खिलाफ शंखनाद है यह हस्ताक्षर अभियान। कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ेंगे और इस जनविरोधी बिहार सरकार के वास्तविक चेहरे से अवगत कराएंगे। यह अभियान राज्यव्यापी अभियान है जिसे जिले में 9 अगस्त तक चलाया जाएगा उसके बाद सारे हस्ताक्षर का संग्रह कर महामहिम राज्यपाल को भेजा जाएगा।

अभियान में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार भाजयुमो महामंत्री अमित सिंह राठौड़, शांतनु शेखर, भाजयुमो उपाध्यक्ष मुकुल सिंह, विकास गुप्ता,अभिषेक सिंह,अभिषेक सौरभ,राजा सिंह, मंत्री प्रकाश राम,आदित्य कश्यप, मीडिया प्रभारी रवि पराशर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments