INT NEWS NETWORK
INT team:गुजरात के वडोदरा के पास बुधवार को बड़ा एक हादसा हुआ।आणंद जिले के मुजपुर के पास महिसागर नदी पर बना 'गंभीरा पुल' अचानक ढह गया।इससे चार वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।इसके साथ-साथ राहत बचाव दल ने 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान में मदद की।
वडोदरा जिले के पादरा और आणंद के गंभीरा इलाकों को जोड़ने वाला एक पुल आज सुबह ढह गया।इस पुल का इस्तेमाल मध्य गुजरात से सौराष्ट्र जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य मार्ग के रूप में किया जाता था।पुल के ढहने का मुख्य कारण रखरखाव में कमी बताया जा रहा है।मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।इस हादसे से इलाके में लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
0 Comments