Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Bihar:मुजफ्फरपुर की माटी में लौंग की खुशबू:news

INT-NEWS-NETWORK
-चार साल पहले झपहां के बाग में लगा था लौंग का पौधा
रंजन कुमार,मुजफ्फरपुर :;; लीची के लिए पूरे दुनिया में मशहूर मुजफ्फरपुर अब इस मुजफ्फरपुर की माटी में लौंग की खुशबू आ रही है। उत्तर बिहार के जाने-माने लीची उत्पादक किसान उड़ान रत्न सम्मानित भोलानाथ झा ने अपने बगीचे में एक लौंग का पेड़ लगाया। अब उसमें से फल  टूटने लगा है। मुजफ्फरपुर की माटी कितना लौंग के लिए उर्वर है। इसके प्रयोग के लिए उन्होंने एक पेड़ मंगाए थे। अब फल लगने के बाद उनका उत्साह दोगुना हैं। बोले आने वाले दिन में वह बीस पेड़ लगायेंगे। उद्यान रत्न किसान भोलानाथ झा ने बताया कि कृषि व उद्यान विभगा को इसपर शोध करना चाहिए। अगर लौंग की खेती को प्रोत्साहन मिला तो आने वाले दिन में किसानों की आर्थिक हालत मजबूत होगी। बताया कि झपहां स्थित बगीचे में लगा लौंग में फल गया हैं।
-चार साल पहले बाहर से मगाया गया था पौधा 
किसान भोलानाथ झा ने कहा कि चार साल पहले केरल से एक पौधा मंगाया गया था। बताया कि अभी पेड़ छोटा है। एक किलो लौंग निकलने की संभावना हैं। बताया कि अगर किसान इसकी खेती करें तो बेहतर मुनाफा हो सकता हैं। बताया कि वह खुद अपने भी ज्यादा से ज्यादा लौंग का पेड़ लगाएंगे। दूसरे किसानों को भी प्रोत्साहित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments