Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पंडित काशी तिवारी के जीवन का मूल मंत्र था सेवा :: डा संजय जायसवाल

 INT NEWS NETWORK 

आदापुर, मोतिहारी, आदापुर विभूति पंडित काशी तिवारी की सातवां स्मृति पर्व पर उनको दी गई श्रद्धांजलि 


INT TEAM:आदापुर विभूति पंडित काशी तिवारी  सातवां स्मृति पर्व समारोह में उनको श्रद्धांजलि दी गई। आदापुर के गम्हरिया खुर्द गांव में आयोजित

 स्मृति दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डा संजय जायसवाल ने कहा कि पंडित काशी तिवारी जी के जीवन का मूल मंत्र सेवा था। गांव में सड़क, बिजली, शिक्षा के लिए स्कूल का निर्माण गरीबों के इलाज के लिए अस्पताल का निर्माण उन्होंने गांव में कराया।

आज हम लोग भी उनके अधूरे काम सेवा को आगे बढ़ा रहे हैं। बताया कि उनका हमारे परिवार से गहरा रिश्ता था। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहते हुए संगठन  विस्तार और मजबूती के लिए जो उन्होंने काम किया। आदापुर क्षेत्र में भाजपा का जो विकास हुआ है उसमें उनका अमूल्य योगदान है। सांसद ने जीविका दीदियों के काम की सराहना की। महिला को सशक्त व मजबूत बनाने का काम जीविका दीदियों ने जो काम है । वह महत्वपूर्ण है। आदापुर नहर रोड से धबधबवा गम्हरियां खुरू बगही-- बख्तौरा होते हुए सिमरहिया सडक को पीडब्ल्यूडी  सड़क से जोड़ा जाएगा। इसकी पहल करेंगे।

इस मौके पर 14 वरीय नागरिकों को  महर्षि दक्षिची  सम्मान से सम्मानित किया गया। तीन जीविका दीदीयों को नारी शक्ति सम्मान तथा 10 लोगों को पंडित काफी तिवारी सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। 

 पूर्व उप प्रमुख राम जीवन बैठने कहा कि वे भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहने के बाद भी  सर्वदलीय नेता थे।  गांव से जमींदारी प्रथा को खत्म करने और मजदूरों को सही मजदूरी मिले इसकी पहल की।  

पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म माने। उन्होंने समाज सेवा के लिए धन को कभी भी बाधक नहीं बनने दिया। अपने जीवन काल में उन्होंने बहुत सारा काम कराए जिनका लाभ आज  सबलोगो को मिल रहा है।

पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुरेश प्रसाद ने कहा कि

वर्ष 1990 के दौरान उनके प्रशासनिक देख रेख में बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर कार्यभार करीब छह माह तक संभाला। वहां पूजा पाठ चला।

समारोह के अध्यक्षता  भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतीश पटेल ने किया। संचालन विधायक प्रतिनिधि लालाबाबू सिंह ने की। मौके पर पूर्व सरपंच हीरालाल प्रसाद कुशवाहा, पूर्व उप प्रमुख रामजीवम बैठा, रमेंद्र कुशवाहा, देवचन्द्र यादव, जितेंद्र बर्नवाल, पूर्णिमा दीदी, प्रदीप सर्राफ, दिनेश दास, संजय कुमार बर्नवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता परमानन्द प्रसाद, पूर्व भाजपा अध्यक्ष शंभू प्रसाद, सुभाष सिंह, विजय पटेल, धीरेन्द्र निराला आदि शामिल रहे।

इनको मिला महर्षि दधीचि सम्मान ::

वरीय नागरिकों वीरेंद्र राय,हरिहर साह,भागीरथ राम, जयरानी देवी, श्री राम,शरफ देव साह, माया देवी देवीलाल महतो, शिवबालक राय, चंद्रकली देवी, श्यामनंदन प्रसाद उर्फ छोटन जी विश्वनाथ राय को महर्षि दधीचि सम्मान से सम्मानित किया गया।

 वहीं नारी शक्ति सम्मान से जीविका दीदी कृति देवी, सुमन कुमारी, रुचि कुमारी को सम्मानित किया गया।‌ पंडित काशी तिवारी सेवा सम्मान से भाजपा नेता  बूथ अध्यक्ष रामजीवन बैठा, विंदेश्वरी कुशवाहा, महासचिव अशोक कुशवाहा व गौरी शंकर राय, अजय कुशवाह, सन्नी कुमार, संजीत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सखीचंद्र राम, मुन्ना गुप्ता को सम्मानित किया गया।

 समारोह में ग्रामीणों ने रखी यह मांग:::

---पीडब्लूडी रोड धबधाबवा से गम्हरीयां खुर्द होते हुए सेमरहिया  रोड को जोड़ने , पूर्व के भांति दरभंगा से रक्सौल आने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन को भाया सिकटा, नरकटिया गंज से भैया सिकटा रक्सौल आदापुर होते हुए परिचालन करने तथा नरकटियागंज से भाया रक्सौल पाटलिपुत्र के लिए दोपहर में एक नई इंटरसिटी चलाने की मांग की। इस पर संसद ने इस मांग पर सार्थक पहल का आश्वासन दिया।

किसानों ने घोड़परास व वनबकरी से किसानों को फसल क्षति ग्रस हो रही है इससे निजात दिलाने का मांग किया।

Post a Comment

0 Comments