Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Bihar:पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय बने, लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिवnews

 INT-NEWS-NETWORK

 रक्सौल :::  मोतिहारी रामगढ़वा निवासी पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय को लोजपा रामविलास का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

सोमवार को कई संस्थाओं  के प्रतिनिधियों ने उनको सम्मानित किया।

 मौके पर  रक्सौल के आमोदेई स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल के प्रोपराइटर रिपू और रिशु के प्रतिनिधि  इस्कॉन के  सत्य नारायण प्रभु, प्रेम प्रभु एवम भाजपा के पंचायत अध्यक्ष ध्रुप प्रसाद ने शाल ओढ़ा एवम माला पहनाकर अलग  अलग पहनाकर सम्मानित किया। वहीं रक्सौल  जिला के भाजपा सह प्रवक्ता अश्विनी कुमार झा,   भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह एवम दर्जनों लोगों ने दोशाला ओढ़ा एवम माला पहनाकर सम्मानित किया।

उन लोगों ने श्री पांडेय को प्रदेश महासचिव  बनाये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसके लिए लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को बधाई दी है।

उनलोगो ने  कहा है कि वरीय नेता पांडेय जैसे लोगों को राजनीति में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने से क्षेत्र को एक नया नेतृत्व व  नई दिशा मिलेगी। जिससे  संगठन सबल एवम मजबूत होकर उभरेगा।


 इधर पूर्व उप प्रमुख अनिल तिवारी, मुन्नू पाठक, सुशील  मिश्र एवम  कक्कू   उपाध्याय सहित दर्जनों समाजसेवियों ने भी श्री पांडेय को प्रदेश महासचिव  बनने पर बधाई दी है। तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments