Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Motihari नहीं रहे वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी प्रभुनाथ पाण्डेय News

आईएनटी न्यूज़ नेटवर्क, मोतिहारी



मोतिहारी/पीपरा थाना क्षेत्र के बेदीबन मधुबन निवासी वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता गांधीवादी प्रभुनाथ पाण्डेय अब इस दुनिया में नहीं रहे।आज सुबह हृदयघात के बाद उन्होंने शहर के एक निजी क्लीनिक में अंतिम सांस ली। 90 वर्षीय वरीय कांग्रेस नेता प्रभुनाथ पाण्डेय के निधन से पार्टी सहित उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। पाण्डेय के जीवन पर गांधी जी के विचारों का गहरा प्रभाव रहा।वे जीवनपर्यंत गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार करते रहे।आजाद भारत में छात्र जीवन से ही वे काग्रेस पार्टी से जुड़े थे। सत्तर के दशक तक राजनीति में सक्रिय रूप से जुटे रहे।इसके बाद ग्राम स्वराज,भू आंदोलन एवं खादी ग्राम उद्योग संघ से जुड़कर उन्होंने समाज की भरपूर सेवा की। उनके निधन के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर व्यापत है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव,पूर्व प्रखंड प्रमुख सीताराम प्रसाद यादव,विश्वनाथ पासवान,वर्तमान प्रखंड प्रमुख कुमारी रीना,डॉ आर के तिवारी,डॉ अरुण चौबे,डॉ संजय कुशवाहा,पूर्व मुखिया श्रीबाबू प्रसाद यादव,जिलापार्ष अभय गुप्ता, मनोज सहनी,पूर्व जीप सदस्य धर्मदेव प्रसाद कुशवाहा,साधु यादव,पूर्व मुखिया जयनाथ पाण्डेय ,दिनेश पाठक आदि शामिल है।वे अपने पिछे दो पुत्र,तीन पुत्री,दो पौत्री,दो पौत्र,नाती ,नातिन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

Post a Comment

0 Comments