Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

BIG ब्रेकिंग : प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में मंटू शर्मा समेत छह नामजद, दो गिरफ्तार News

 उषा कुमारी, मुज़फ़्फ़रपुर

मुजफ्फरपुर : प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में मंटू शर्मा समेत छह को नामजद किया गया है। इसमें दो को गिरफ्तार‌ किया गया है। मुजफ्फरपुर के टाउन डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि आशुतोष शाही की पत्नी ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें मंटू शर्मा, ओमकार, शेरू अहमद, वकील डालर, विक्कू  शुक्ला और गोविंद शामिल हैं। इस मामले में विक्कू शुक्ला और शेरू अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 



अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी हाई स्कूल  के समीप बाइक सवार बदमाशों ने वकील डालर के घर पर आशुतोष शाही समेत पांच लोगों को गोली मार दी थी। इसमें आशुतोष और उनके दो अंगरक्षक की मौत हो गई थी। घायल वकील  डालर और एक अन्य का पटना में इलाज चल रहा है। इधर, आशुतोष शाही के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments